वाराणसी MLC चुनाव: सपा की बड़ी जीत के बाद मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा, पुलिस तैनात
वाराणसी में शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शिक्षक एमएलसी चुनाव के परिणामों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने शानदार जीत दर्ज की है, जिसके बाद मतगणना केंद्र पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन को भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने पड़े।
वाराणसी के पहरिया मंडी स्थित मतगणना केंद्र पर तनाव तब बढ़ा जब स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी