यूपी चुनाव 2027: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कांग्रेस को दिया कड़ा संदेश

समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की है। कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग विवाद के बीच यह बड़ा कदम उठाया गया है।

Sushant Singh24 November 20262 min read0 viewsउत्तर प्रदेश
यूपी चुनाव 2027: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कांग्रेस को दिया कड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी चुनावी बिसात बिछाते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पांच नामों का ऐलान किया गया है, जिनमें से पांचों ही वर्तमान सपा विधायक हैं। पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

सपा द्वारा जारी इस पहली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र के चेहरों को जगह मिली है। सहारनपुर की बेहट सीट से उमर अली खान, सहारनपुर सदर से आशु मलिक, शामली के कैराना से नाहिद हसन और अमरोहा सीट से महबूब अली को मैदान में उतारा गया है। वहीं, बुंदेलखंड के ललितपुर से ज्योति लोधी को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर तनातनी

इस सूची के आने का समय बेहद दिलचस्प है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस ने 130 सीटों की मांग की थी, जबकि सपा ने उन्हें केवल 26 सीटें ऑफर की हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सपा ने जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें बेहट और सहारनपुर सदर जैसी सीटें भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस अपना दावा ठोक रही थी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सपा ने यह लिस्ट जारी कर कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है।

इस पूरे विवाद के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खुला पत्र लिखकर कांग्रेस को आगाह किया है। उन्होंने साफ तौर शब्दों में कहा कि यदि कांग्रेस को उनकी मनचाही संख्या में सीटें नहीं मिलती हैं, तो उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने भी पुष्टि की है कि पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment