शाहजहाँपुर: 50 से ज्यादा लोगों को घायल करने वाला खूंखार बंदर पकड़ा गया
शाहजहाँपुर के अहमदपुर रेती में आतंक मचाने वाली मादा बंदर को वन विभाग ने पकड़ा और जंगल में छोड़ा। जानें पूरा मामला।

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में पिछले कुछ दिनों से एक मादा बंदर ने जमकर आतंक मचा रखा था। अहमदपुर रेती के वार्ड नंबर 11 में इस बंदर की वजह से लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे थे। हालात इतने खराब हो गए थे कि इस आक्रामक बंदर ने अब तक 50 से अधिक स्थानीय निवासियों को काटकर घायल कर दिया था। खासकर बच्चों और मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बंदर एक बड़ा खतरा बन गया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल था।