रोहिंग्या समुदाय की जेनेटिक जड़ों का खुलासा: पहली बार हुई विस्तृत डीएनए स्टडी, बीएचयू के वैज्ञानिकों ने किया शोध

बीएचयू वाराणसी और अन्य वैश्विक संस्थाओं की रिसर्च ने खुलासा किया कि रोहिंग्या लोगों की जड़ें मुख्य रूप से दक्षिण एशिया में हैं।

Shubham Singh18 November 20262 min read0 views
रोहिंग्या समुदाय की जेनेटिक जड़ों का खुलासा: पहली बार हुई विस्तृत डीएनए स्टडी, बीएचयू के वैज्ञानिकों ने किया शोध

रोहिंग्या समुदाय के मूल निवासी होने के दावे और उनकी पहचान के बीच चल रही बहस को अब विज्ञान ने एक नया मोड़ दिया है। दुनिया भर के 10 संस्थानों के 12 वैज्ञानिकों की एक टीम ने पहली बार रोहिंग्या समुदाय का विस्तृत डीएनए विश्लेषण किया है। इस शोध में बीएचयू वाराणसी के वैज्ञानिकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रिसर्च के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि रोहिंग्या लोगों की जेनेटिक जड़ें मुख्य रूप से पूर्वी दक्षिण एशिया में हैं, जिसकी पुष्टि भाषाई विश्लेषण से भी हुई है।*

इस अध्ययन में बांग्लादेश के कॉक्स बाजार कैंपों में रहने वाले 25 रोहिंग्या व्यक्तियों के ब्लड सैंपल लिए गए। तुलनात्मक अध्ययन के लिए बांग्लादेशी मुसलमानों, हिंदुओं और बाउम जनजाति के लोगों के सैंपल भी लिए गए। इन आंकड़ों को यूरेशिया के 2,217 व्यक्तियों के जेनेटिक डेटा के के साथ मिलाया गया।

शोध के मुख्य निष्कर्ष और समय सीमा

प्रारंभिक डीएनए विश्लेषण से पता चला कि रोहिंग्या लोग दक्षिण एशियाई समूहों के सबसे करीब हैं। सांख्यिकीय विश्लेषण के आधार पर, यह पाया गया कि कि रोहिंग्या लोगों में लगभग 59 प्रतिशत 'कोल-संबंधित' (उत्तर भारतीय जैसा) वंशानुगत गुण हैं और लगभग 41 प्रतिशत बर्मा (म्यांमार) के स्रोतों से जुड़े हैं। तुलना के लिए, पड़ोसी बांग्लादेशी मुस्लिम समूह में यह अनुपात 69 प्रतिशत और 31 प्रतिशत था।

वैज्ञानिकों ने डीएनए डेटा के आधार पर यह भी पता गया कि कि यह मिश्रणन (admixture) लगभग 701 से 974 साल पहले हुआ था। इसका मतलब है कि रोहिंग्या समुदाय के लोग कम से कम पिछले 1,000 साल से म्यांमार की अराकान घाटी में रह रहे हैं।

इसके अलावा, शोध टीम ने 'पॉपुलेशन ब्रांच स्टेटिस्टिक' विधि का यह पता लगाया कि रोहिंग्या लोगों के जीन में कुछ खास बदलाव आए हैं, जिन्हें BAG3, ITPR3 और SNAP91 जैसे जीन के रूप में पहचाना गया। ये जीन शरीर को तापमान के बदलाव, संक्रमण और मेटाबॉलिक तनाव से निपटने में मदद करते हैं, जो यह दर्शाता है कि उन्होंने खुद को स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल बनाया है।

शोध में शामिल बीएचयू वाराणसी, ढाका विश्वविद्यालय, और स्विट्जरलैंड के बर्न यूनिवर्सिटी सहित वैश्विक संस्थानों के साथ मिलकर काम किया गया था। इस अध्ययन ने पहली बार वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ रोहिंग्या समुदाय की जेनेटिक बनावट और उनकी पहचान के और अधिक स्पष्ट रूप में सामने रखी है।

Share:

Comments

Leave a comment