लखनऊ के बंतारा से 48 वर्षीय राकेश साहू लापता, परिवार ने घोषित किया इनाम
लखनऊ के बंतारा से 48 वर्षीय राकेश साहू 4 नवंबर से लापता हैं। परिवार ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

लखनऊ के बंतारा सिकंदरपुर इलाके से एक व्यक्ति के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। 48 वर्षीय राकेश साहू पिछले कई दिनों से लापता हैं, जिससे उनके परिजन बेहद परेशान और चिंतित हैं।
जानकारी के मुताबिक, राकेश साहू 4 नवंबर की सुबह करीब 6:00 बजे अपने गांव से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने जब उनकी तलाश शुरू की, बल्कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, तो उसमें उन्हें नीली टी-शर्ट और नीले लोअर में जाते हुए देखा गया।
इस मामले में परिजनों ने बंतारा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पिछले कई दिनों से परिवार के सदस्य खुद अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक राकेश साहू का कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों ने मदद की गुहार, इनाम की घोषणा
राकेश साहू के गायब होने के बाद से परिवार ने लोगों से मदद की अपील की रही है। उन्होंने घोषणा की है कि जो कोई भी राकेश साहू के बारे में कोई पुख्ता जानकारी देगा, उसे 5,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
यदि किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत प्रेम नारायण (9918990458) से संपर्क कर सकते हैं या सीधे बंतारा पुलिस स्टेशन में सूचना दे सकते हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।