पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई, एक महिला की मौत और तीन घायल
गाजियाबाद से बिहार जा रही कार डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर के सोने से हुआ हादसा। एक महिला की मौत, तीन घायल।

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सड़क हादसा की एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मील के पत्थर 84 के पास हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग गाजियाबाद से बिहार के सीवान जा रहे थे, जहां उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना था। सफर के दौरान कार चालक सुनील कुमार को नींद आ गई, जिसकी वजह से वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ा
हादसे के तुरंत बाद मौके पर बचाव दल पहुंचा और घायलों को आनन-फानन में अयोध्या के कुमारगंज स्थित पिथला के शौ सैय्या अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 67 वर्षीय संध्या सिन्हा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ड्राइवर सुनील कुमार समेत अन्य तीन घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
एक खुशी के मौके पर परिवार के साथ जा रहे लोगों के लिए यह सफर मातम में बदल गया। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी गहरे सदमे में हैं।