प्रमोद तिवारी बने स्ट्रीट वेंडर बिजनेस सेल के प्रदेश सह-संयोजक, बाराबंकी में जश्न
बाराबंकी के प्रमोद तिवारी को स्ट्रीट वेंडर बिजनेस सेल का प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

बाराबंकी के राजनीतिक गलियारों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब प्रमोद तिवारी को स्ट्रीट वेंडर बिजनेस सेल का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया। इस बड़ी जिम्मेदारी के मिलने की खबर जैसे ही राम सनेही घाट इलाके में पहुंची, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।
जैसे ही प्रमोद तिवारी भिटरिया पहुंचे, दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बलराम शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह में तिवारी का सम्मान किया गया। समर्थकों ने उन्हें साफा पहनाया और फूलों की मालाओं से लाद दिया। इस दौरान पूरा माहौल नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से सराबोर रहा और खुशी में मिठाइयां बांटी गईं।
क्षेत्र के लिए गर्व की बात
समारोह में मौजूद समर्थकों का कहना था कि प्रमोद तिवारी को प्रदेश संगठन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनका मानना है कि तिवारी के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से स्ट्रीट वेंडर व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं को मजबूती मिलेगी और संगठन के स्तर पर उनकी आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेगी।
इस अवसर पर अंजनी साहू, अरविंद गुप्ता, दिनेश तिवारी, अधिवक्ता विवेक वर्मा, समीर साहू और शुभम साहू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रमोद तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।