मिर्जापुर का भौकाल अब OTT पर, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी'

मिर्जापुर द मूवी अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म के एक्सटेंडेड कट में आपको देखने को मिलेंगे कुछ अनदेखे सीन्स।

Shubham Singh30 October 20262 min read0 views
मिर्जापुर का भौकाल अब OTT पर, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी'

पूर्वांचल की सत्ता, बंदूक और बदले की मशहूर कहानी अब एक बार फिर आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी है। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद मिर्जापुर द मूवी प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। प्राइम वीडियो ने शुक्रवार को इस फिल्म के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा करते हुए लिखा, "भौकाल आ चुका है," जिसके बाद से ही फैंस के बीच इसे देखने की होड़ मच गई है।

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश की गई यह फिल्म दर्शकों को उसी पुरानी दुनिया में ले जाती है, जहाँ पावर स्ट्रगल और आपसी रंजिशें चरम पर होती हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म सीजन 1 की टाइमलाइन पर आधारित एक अनकही कहानी को बयां करती है। फिल्म को और भी खास बनाने के लिए इसमें एक 'एक्सटेंडेड कट' जोड़ा गया है, जिसमें कुछ ऐसे सीन हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए।

दिग्गज कलाकारों की फौज और अनदेखे सीन्स का तड़का

फिल्म में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु जैसे मुख्य कलाकारों के साथ जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल और शीबा चड्ढा जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है।

निर्देशक गुरमीत सिंह ने बताया कि उनका मकसद मिर्जापुर की उसी ग्रिट और इंटेंसिटी को एक बड़े कैनवस पर दिखाना था। उन्होंने फैंस के लिए सरप्राइज के तौर पर एक्सटेंडेड कट शामिल किया है ताकि दर्शक इस दुनिया को और करीब से जान सकें। वहीं, निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कहा कि दर्शकों का इस फ्रेंचाइजी के प्रति लगाव बेहद खास रहा है और उन्हें उम्मीद है कि ओटीटी पर आने के बाद यह फिल्म और भी ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।

अब यह फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है। अगर आप भी कालीन भैया और गुड्डू पंडित के टकराव को फिर से जीना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक ट्रीट होने वाली है।

Share:

Comments

Leave a comment