मेरठ: घरेलू विवाद में पत्नी ने चाकू से काटा पति का गुप्तांग, आरोपी महिला गिरफ्तार

मेरठ: घरेलू विवाद में पत्नी ने चाकू से काटा पति का गुप्तांग, आरोपी महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने घरेलू कलह के चलते अपने ही पति पर जानलेवा हमला किया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने चाकू से अपने पति का गुप्तांग काट दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी महिला, जिसकी पहचान शबनम के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शबनम और नदीम की शादी करीब साढ़े सात साल पहले हुई थी, लेकिन उनके बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। नदीम को शक था कि शबनम फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है, जबकि शबनम का आरोप था कि नदीम नपुंसक हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे और नदीम अक्सर दूसरी शादी करने की धमकी देता था।

कॉफी पिलाकर सुलाया और कर दिया हमला

वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच फोन के इस्तेमाल को लेकर तीखी बहस हुई थी। शाम होते-होते मामला शांत नजर आया और शबनम ने नदीम को कॉफी पिलाई। कॉफी पीने के बाद नदीम गहरी नींद में सो गया, जिसका फायदा उठाकर शबनम ने चाकू से उसके गुप्तांग को काट दिया और मौके से फरार हो गई।

गंभीर रूप से घायल नदीम को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। नदीम के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी शबनम को पकड़ लिया। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment