ग्रेटर नोएडा में दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 32 यात्री

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 32 यात्री

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से बिहार के समस्तीपुर की ओर जा रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है, जहां चलती बस में आग की लपटें उठती देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते सूझबूझ दिखाई गई और बस में सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 148 से पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि जैसे ही बस में आग लगने की सूचना मिली, टीम ने त्वरित कार्रवाई की और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अब यात्रियों के आगे के सफर के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने में मदद कर रही है।

शुरुआती जांच और यात्रियों से मिली जानकारी के मुताबिक, आग बस के इंजन के पास से शुरू हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। ADCP मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment