कानपुर सेंट्रल पर बड़ा हादसा: चौरी चौरा एक्सप्रेस के 4 कोच पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से निकलते समय चौरी चौरा एक्सप्रेस के 4 कोच पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बुधवार को गोरखपुर जाने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से अपनी यात्रा शुरू कर रवाना हो रही थी। अचानक हुए इस हादसे से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।
स्टेशन से निकलते ही पटरी से उतरे डिब्बे
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही चौरी चौरा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ी, उसके चार कोच पटरी से नीचे उतर गए। हादसे के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से। रेलवे विभाग की ओर से विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है और जांच शुरू कर दी गई है।
ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर मिलते ही मौके पर हलचल बढ़ गई, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके। यात्रियों में डर का माहौल था, लेकिन किसी के घायल न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।