चंदौली: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात और नकदी
चंदौली के सकलडीहा में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 70 हजार नकदी और लाखों के जेवरात पार किए, गांव में दहशत।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ के ओनावल गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति पार कर दी। इस वारदात ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, क्योंकि चोरों ने बड़ी ही चालाकी से चोरी को अंजाम दिया।
पूरी घटना तब हुई जब विकास यादव का परिवार किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। चोरों ने इसी मौके का का फायदा उठाया और बीती रात करीब दो बजे बंद घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने घर के अंदर रखे सामान को पूरी तरह खंगाला और वहां से 70 हजार रुपये की नकदी और सोने की सिकड़ी, अंगूठी समेत पत्नी के कीमती सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया।
बक्सों को खेत में ले जाकर खंगाला
चोरों की कार्यशैली काफी हैरान करने वाली थी। उन्होंने घर से मां और पत्नी के बक्सों को उठाकर पास के धान के खेत में ले गए। वहां उन्होंने इत्मीनान से बक्सों को खोलकर उनमें रखा कीमती सामान निकाला और फिर बक्सों को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विकास यादव ने बताया कि जब उनका परिवार रात करीब 12:30 बजे वापस लौटा, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब उन्होंने सामान चेक किया तो पाया कि नकदी और जेवरात गायब थे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया कर चोरी का सामान बरामद किया जाए।