बाराबंकी: घर के पास बिजली की तार की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

बाराबंकी के परसा गांव में बिजली की तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय अजय कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में पत्नी और मासूम बच्चा है।

Sushant Singh22 October 20262 min read0 viewsउत्तर प्रदेश
बाराबंकी: घर के पास बिजली की तार की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक 28 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से जान चली गई। यह हादसा बडोसराय थाना क्षेत्र के परसा गांव में हुआ, जहां अजय कुमार नाम का युवक अपने घर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के खंभे से जुड़ी एलटी लाइन की तार की चपेटत में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार अपने पिता स्वर्गीय जैसी राम का पुत्र था। गुरुवार को जब वह अपने घर के पास टहल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसे देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे सिरौली गौसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

अजय की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी चरित्र कुमारी और चार साल का एक छोटा बेटा छोड़ गया है। करीब दस साल पहले उसके पिता का भी निधन हो चुका था, जिससे घर की जिम्मेदारी अजय के कंधों पर थी।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली की तारों का रखरखाव सही ढंग से नहीं किया जा रहा है, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं। वहीं, बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर राज मौर्य ने बताया कि विभाग की एक टीम मौके पर भेजी जाएगी ताकि हादसे के सही कारणों और बिजली की खराबी की जांच की जा सके।

घटना की सूचना मिलते ही बडोसराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Share:

Comments

Leave a comment