बाराबंकी के विपराज निगम का जलवा, ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम में चयन
बाराबंकी के क्रिकेटर विपराज निगम का चयन इंडिया-ए टीम में हुआ है। वे दोहा में होने वाले ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खेलेंगे।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लिए यह बेहद गर्व का मौका है। यहाँ के प्रतिभाशाली क्रिकेटर विपराज निगम को बीसीसीआई ने ACC मेन राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया है। बाराबंकी की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले विपराज एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, जो अपनी लेग-ब्रेक गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
विपराज निगम की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा, सितंबर 2026 में एशियाई खेलों के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय टीम में वरुण चक्रवर्ती की जगह लेकर अपनी काबिलियत साबित की थी। अब वे एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
दोहा में होगा मुकाबला, पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक कतर के दोहा में आयोजित किया जाएगा। यह मुकाबला 50 ओवर (वनडे) फॉर्मेट में खेला जाएगा। इंडिया-ए टीम की कमान कप्तान तिलक वर्मा संभालेंगे, जबकि रजत पाटीदार टीम के उप-कप्तान होंगे।
भारतीय टीम के मुकाबलों की बात करें तो इंडिया-ए अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। हालांकि, सबकी नजरें 22 नवंबर को होने वाले हाई-वोल्टेज मैच पर होंगी, जब दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया-ए का सामना पाकिस्तान-ए से होगा। इसके बाद टीम 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलेगी।