YouTube से कमाई करना होगा मुश्किल, Shorts व्यूज और वॉच टाइम के नियम बदले, जानिए क्या होगा असर
Finance: अगर आप YouTube पर वीडियो बनाकर पैसे कमाते हैं या नया चैनल शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। YouTube ने अपने पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 फरवरी 2027 से नए क्रिएटर्स क
Finance: अगर आप YouTube पर वीडियो बनाकर पैसे कमाते हैं या नया चैनल शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। YouTube ने अपने पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 फरवरी 2027 से नए क्रिएटर्स के लिए कमाई शुरू करने की शर्तें काफी कठिन होने वाली हैं।
YouTube के मुताबिक, अब नए क्रिएटर्स को मोनेटाइजेशन के लिए पिछले 90 दिनों में 2 करोड़ (20 million) Shorts व्यूज लाने होंगे। पहले यह सीमा 1 करोड़ थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। इसके अलावा, लॉन्ग वीडियो के लिए जरूरी वॉच टाइम भी 4,000 घंटे से बढ़ाकर 8,000 घंटे कर दिया गया है। हालांकि, सब्सक्राइबर की संख्या अभी भी 1,000 ही रहेगी।
| विवरण | पुराना नियम | नया नियम (1 फरवरी 2027 से) |
|---|---|---|
| Shorts व्यूज (90 दिन) | 10 मिलियन | 20 मिलियन |
| वॉच टाइम (365 दिन) | 4,000 घंटे | 8,000 घंटे |
| सब्सक्राइबर संख्या | 1,000 | 1,000 (कोई बदलाव नहीं) |
YouTube के VP अमजद हनिफ ने बताया कि इन बदलावों का मकसद क्रिएटर्स को ज्यादा बेहतर कमाई देना और प्लेटफॉर्म पर क्वालिटी कंटेंट को बढ़ावा देना है। जो लोग पहले से YouTube पार्टनर प्रोग्राम का हिस्सा हैं, उन पर ये नए नियम लागू नहीं होंगे। लेकिन मौजूदा पार्टनर्स को शॉर्ट्स से कमाई जारी रखने के लिए हर 90 दिन में 1 करोड़ व्यूज बनाए रखने होंगे। अगर व्यूज इससे कम हुए, तो शॉर्ट्स की कमाई रुक जाएगी, लेकिन लॉन्ग वीडियो से पैसे मिलते रहेंगे।
मौजूदा पार्टनर्स को 31 जनवरी 2027 तक YouTube स्टूडियो में जाकर नए नियमों को स्वीकार करना होगा। इसके अलावा, कंपनी Premium Lite सब्सक्रिप्शन को सभी देशों में लागू कर रही है, जिसमें क्रिएटर्स को नेट सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू का 60% हिस्सा मिलेगा। जो क्रिएटर्स व्यूज की शर्त पूरी नहीं कर पाएंगे, उनके लिए YouTube शॉपिंग बोनस और ब्रांड डील्स जैसे नए कमाई के विकल्प भी लाने की योजना बना रहा है।