Mumbai एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में दिखे Yash, 24 जुलाई को रिलीज होगा ‘Ramayana’ का ट्रेलर
Maharashtra: फिल्म ‘Ramayana’ के ट्रेलर रिलीज से पहले एक्टर Yash मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्होंने डार्क ग्रे टी-शर्ट, पेरिलीन ग्रीन लेदर जैकेट, ब्लैक ट्रैक पैंट्स और भूरे रंग के बूट्स पहने थे। उनके इस स्टाइ
Maharashtra: फिल्म ‘Ramayana’ के ट्रेलर रिलीज से पहले एक्टर Yash मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्होंने डार्क ग्रे टी-शर्ट, पेरिलीन ग्रीन लेदर जैकेट, ब्लैक ट्रैक पैंट्स और भूरे रंग के बूट्स पहने थे। उनके इस स्टाइलिश लुक की चर्चा अब हर तरफ हो रही है।
फिल्म का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। इससे पहले 18 जुलाई को नई दिल्ली में ‘प्रथम संकल्प’ कार्यक्रम के दौरान ट्रेलर की एक खास झलक दिखाई गई थी। फिल्म की पहली झलक 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में भी पेश की जाएगी।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, राकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और विवेक ओबेरॉय विदुतझिव के किरदार में दिखेंगे। वहीं, पुराने रामायण फेम अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म के संगीत पर ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पर कुमार विश्वास, श्रीधर राघवन और नितेश तिवारी ने मिलकर काम किया है। निर्माता नामित मल्होत्रा और यश ने बताया कि ‘Ramayana: Part 1’ दिवाली 2026 में और ‘Ramayana: Part 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी।
हाल ही में ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट के बाद ट्रेलर का एक छोटा हिस्सा लीक हो गया था। इस वजह से निर्माता नामित मल्होत्रा और उनकी कानूनी टीम ने पायरेसी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं ताकि 24 जुलाई की रिलीज प्रभावित न हो।