WhatsApp पर अब फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं, यूजरनेम फीचर की तैयारी, जानिए कब होगा लॉन्च

World: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है जिससे अब आपको किसी अनजान व्यक्ति को अपना फोन नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी यूजरनेम का फीचर शुरू कर रही है, जिससे प्राइवेसी और सुरक्षा बढ़ेगी। इस अपड

World: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है जिससे अब आपको किसी अनजान व्यक्ति को अपना फोन नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी यूजरनेम का फीचर शुरू कर रही है, जिससे प्राइवेसी और सुरक्षा बढ़ेगी। इस अपडेट के बाद लोग बिना नंबर शेयर किए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे।

Meta ने इस कदम को प्राइवेसी की दिशा में एक बड़ा प्रयास बताया है। 29 जून 2026 से दुनिया भर में यूजरनेम रिजर्व करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका मतलब है कि यूजर्स अब अपना पसंदीदा यूजरनेम पहले से बुक कर सकते हैं। इस फीचर का पूरा रोलआउट 2026 के आखिरी महीनों तक होने की उम्मीद है, जबकि अगस्त 2026 तक इसे पूरी तरह लागू किया जा सकता है।

इस नए सिस्टम के कुछ खास नियम तय किए गए हैं ताकि कोई गलत इस्तेमाल न हो। यूजरनेम बनाना पूरी तरह से optional होगा। इसमें कोई पब्लिक डायरेक्टरी या सर्च ऑप्शन नहीं होगा, यानी सामने वाले को आपका सही यूजरनेम पता होना चाहिए तभी वह आपको मैसेज कर पाएगा। यूजरनेम में छोटे अक्षर (a-z), नंबर (0-9), डॉट और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसकी लंबाई 3 से 35 शब्दों के बीच होनी चाहिए।

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए कंपनी ‘यूजरनेम की’ (username key) का विकल्प भी देगी। इसमें नए कॉन्टैक्ट्स को जोड़ने के लिए यूजरनेम के साथ एक खास की की जरूरत होगी। इसके अलावा, छोटे बिजनेस, क्रिएटर्स और संस्थाएं अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक वाले यूजरनेम को ही व्हाट्सएप पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे उनकी ब्रांडिंग एक जैसी रहेगी।

यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब कुणाल शाह को व्हाट्सएप का नया ग्लोबल हेड बनाया गया है। कंपनी ने साफ किया है कि इस फीचर से उनके बिजनेस मॉडल में कोई बदलाव नहीं होगा, बल्कि इसका मकसद ग्राहकों और यूजर्स के बीच बातचीत को और सुरक्षित बनाना है।