Western Europe में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, फ्रांस और स्पेन समेत कई देशों में भीषण सूखा और जंगलों में लगी आग

World : पश्चिमी यूरोप में इस साल जून और जुलाई के महीने अब तक के सबसे गर्म दर्ज किए गए हैं। भीषण गर्मी की वजह से फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रिया और ब्रिटेन जैसे देशों में हालात खराब हो गए हैं। यहां न केवल तापमान बढ़ा है, बल्कि स

World : पश्चिमी यूरोप में इस साल जून और जुलाई के महीने अब तक के सबसे गर्म दर्ज किए गए हैं। भीषण गर्मी की वजह से फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रिया और ब्रिटेन जैसे देशों में हालात खराब हो गए हैं। यहां न केवल तापमान बढ़ा है, बल्कि सूखे और जंगलों में लगने वाली आग ने भारी तबाही मचाई है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन की वजह से इस पूरे इलाके में गर्मी और सूखे का असर ज्यादा बढ़ गया है। इस वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है और हीटवेव जैसी घटनाएं अब और ज्यादा गंभीर होती जा रही हैं।