Delhi के शहरी विकास के लिए WEF और Deloitte की नई पहल, अगस्त 2026 में लॉन्च होगा Urban Innovation Challenge
Delhi: राजधानी दिल्ली की शहरी समस्याओं को सुलझाने और शहर को बेहतर बनाने के लिए World Economic Forum (WEF) और Deloitte ने हाथ मिलाया है। इसके तहत ‘Yes/Cities’ नाम के ग्लोबल प्रोग्राम को अब दिल्ली में भी विस्ता
Delhi: राजधानी दिल्ली की शहरी समस्याओं को सुलझाने और शहर को बेहतर बनाने के लिए World Economic Forum (WEF) और Deloitte ने हाथ मिलाया है। इसके तहत ‘Yes/Cities’ नाम के ग्लोबल प्रोग्राम को अब दिल्ली में भी विस्तार दिया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की चुनौतियों के लिए नए और असरदार समाधान ढूंढना है, ताकि आम लोगों का जीवन आसान हो सके।
इस प्रोग्राम के हिस्से के रूप में अगस्त 2026 में ‘Yes/Delhi Urban Innovation Challenge’ लॉन्च किया जाएगा। इस चैलेंज के जरिए स्टार्टअप्स और नए आइडियाज वाले लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, जो दिल्ली की शहरी समस्याओं के लिए प्रैक्टिकल समाधान दे सकें। एक कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए इनोवेटर्स को मेंटरशिप, तकनीकी मदद और जरूरी नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उनके आइडियाज को जमीन पर उतारा जा सके और उनका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो सके।
इस पूरी प्रक्रिया की शुरुआत एक ‘डिजाइन थिंकिंग और कोलैबोरेटर इकोसिस्टम वर्कशॉप’ से हुई है। इस वर्कशॉप में सरकारी संस्थाओं, प्राइवेट सेक्टर के लीडर्स और कम्युनिटी संगठनों ने हिस्सा लिया ताकि एक टिकाऊ और समावेशी दिल्ली की रूपरेखा तैयार की जा सके।
Deloitte South Asia के CEO रोमल शेट्टी ने बताया कि जब अलग-अलग नजरिए वाले लोग एक साझा मकसद के लिए साथ आते हैं, तभी सबसे अच्छे समाधान निकलते हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे की बढ़ती मांग के बीच दिल्ली के पास एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने का मौका है, जो शहर के भविष्य को बदल सके।
यह प्रोग्राम WEF के ‘UpLink’ और ‘सेंटर फॉर अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन’ के सहयोग से चलाया जा रहा है। इससे पहले यह प्रोग्राम बेंगलुरु और बोस्टन जैसे शहरों में भी शुरू किया गया है। WEF का लक्ष्य है कि साल 2030 तक दुनिया के 50 से ज्यादा शहरों में 1,000 से अधिक इनोवेटर्स को सपोर्ट किया जाए।