Delhi में Weave The Future ने लॉन्च किया नेशनल इनोवेशन चैलेंज, कपड़ों के कचरे से निपटने के लिए मांगे सुझाव
Delhi: देश में बढ़ते कपड़ों के कचरे की समस्या को दूर करने के लिए Weave The Future ने एक नई पहल शुरू की है। संस्था ने ‘What Is This Made Of?’ नाम से एक नेशनल इनोवेशन चैलेंज लॉन्च किया है। इस प्रतियोगिता के जरि
Delhi: देश में बढ़ते कपड़ों के कचरे की समस्या को दूर करने के लिए Weave The Future ने एक नई पहल शुरू की है। संस्था ने ‘What Is This Made Of?’ नाम से एक नेशनल इनोवेशन चैलेंज लॉन्च किया है। इस प्रतियोगिता के जरिए कपड़ों के वेस्ट को कम करने और उसे दोबारा इस्तेमाल करने के नए तरीके खोजे जाएंगे।
भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 70.73 लाख टन कपड़ों का कचरा निकलता है। यह एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, जिसे देखते हुए अब टिकाऊ उत्पादन और जिम्मेदार खपत पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में इस चैलेंज को शुरू किया गया है ताकि कचरे को कम कर पर्यावरण को बचाया जा सके।
इस इनोवेशन चैलेंज में देशभर से आम नागरिकों, छात्रों, डिजाइनरों, रिसर्चर्स, कारीगरों और इनोवेटर्स को हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है। जो लोग कपड़ों के कचरे के प्रबंधन के लिए कोई नया और कारगर समाधान दे सकते हैं, वे इस मुहिम से जुड़ सकते हैं। इस पूरी कोशिश का मकसद भारत में सर्कुलरिटी को बढ़ावा देना है, जिससे संसाधनों का सही इस्तेमाल हो सके और प्रदूषण कम हो।