Delhi, UP, Bihar समेत कई राज्यों में मौसम का अलर्ट, दिल्ली में आंधी-बारिश और मुंबई में बरसेंगे बादल

Delhi/UP/Maharashtra: देश के कई हिस्सों में कल मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दिल्ली-NCR में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है क्योंकि यहां बारिश और आंधी की संभावना है. वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में मानसून की गतिविधियां बढ

Delhi/UP/Maharashtra: देश के कई हिस्सों में कल मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दिल्ली-NCR में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है क्योंकि यहां बारिश और आंधी की संभावना है. वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी और यूपी के कुछ हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी का असर रहेगा.

IMD के मुताबिक Delhi-NCR में कल दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को लू से थोड़ी राहत मिलेगी.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो पूर्वी यूपी में 24 जून तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना रहेगा. IMD ने यहां के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि, पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है.

महाराष्ट्र में मुंबई के लिए 22 और 23 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 23 से 26 जून के बीच बारिश और बढ़ेगी. मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है.

बिहार में मानसून की एंट्री हो रही है. पूर्वी बिहार और सीमांचल इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. हालांकि, पश्चिमी और मध्य बिहार में 22 जून तक गर्मी का असर रह सकता है. राज्य के कुछ हिस्सों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम और अरुणाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन राज्यों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जो 25 जून तक जारी रह सकती है. IMD वैज्ञानिक सोम सेन ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा.