Delhi, UP समेत कई राज्यों में तेज धूप और उमस का अलर्ट, Bihar और West Bengal में भारी बारिश की चेतावनी
Delhi: उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिन गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले 6-7 दिनों तक मानसून कमजोर रहेगा, जिससे कई बड़े शहरों में मौसम काफी पर
Delhi: उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिन गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले 6-7 दिनों तक मानसून कमजोर रहेगा, जिससे कई बड़े शहरों में मौसम काफी परेशान करने वाला होगा।
IMD की जानकारी के अनुसार Delhi, Lucknow, Jaipur और Bhopal जैसे शहरों में तेज धूप खिलेगी और हवा में नमी बढ़ने से अत्यधिक उमस रहेगी। इस वजह से आम लोगों को काफी बेचैनी महसूस हो सकती है।
वहीं दूसरी तरफ, पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम अलग रहेगा। 14 जुलाई को Bihar और West Bengal के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा Jharkhand और Chhattisgarh में भी तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और झमाझम वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।