Maharashtra: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के मैच के दौरान विराट कोहली का एक अलग ही रूप देखने को मिला। कोहली मैदान पर काफी गुस्से में नजर आए और आउट होने के बाद उन्होंने अपना
Maharashtra: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के मैच के दौरान विराट कोहली का एक अलग ही रूप देखने को मिला। कोहली मैदान पर काफी गुस्से में नजर आए और आउट होने के बाद उन्होंने अपना सामान फेंक दिया। इस घटना ने सोशल मीडिया और क्रिकेट गलियारों में चर्चा छेड़ दी है।
विराट कोहली के गुस्से का क्या था कारण
मैच के दौरान Virat Kohli ने 50 रन बनाए, लेकिन जब Hardik Pandya ने उन्हें आउट किया और Suryakumar Yadav ने कैच पकड़ा, तो कोहली अपना आपा खो बैठे। वे गुस्से में अपने ग्लव्स और हेलमेट फेंकते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ वापस गए। पूर्व कोच Ravi Shastri ने बताया कि कोहली की सेहत ठीक नहीं लग रही थी, जिसकी वजह से वे चिड़चिड़े हो सकते थे।
क्या कोहली को लगी है कोई चोट
मैच के बाद RCB के कप्तान Rajat Patidar ने जानकारी दी कि कोहली के टखने (ankle) में दिक्कत थी। इसी वजह से एहतियात के तौर पर उन्हें दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतारा गया। कमेंटेटर Simon Doull ने भी इसकी पुष्टि की कि कोहली को lower ankle injury हुई है, जिसका असर उनके खेल और व्यवहार पर पड़ा।
नियमों के मुताबिक क्या हो सकती है कार्रवाई
IPL के नियमों के मुताबिक मैदान पर सामान फेंकना अनुशासन का उल्लंघन माना जाता है। BCCI ने IPL 2026 के लिए अनुशासन के कड़े नियम बनाए हैं। हालांकि, अभी तक इस घटना के लिए किसी जुर्माने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कोहली पहले भी लेवल 1 के ऑफेंस के लिए जुर्माना भर चुके हैं।