Bihar के गोपालगंज में पान की दुकान से 36 लाख का टर्नओवर, असम से आकर खड़ा किया बिजनेस
Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले में एक पान की दुकान ने अपनी खास पहचान बनाई है। बरहीमा मोड़ पर स्थित VIP Paan Bhandar की सालाना कमाई 36 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इस दुकान को चलाने वाले व्यक्ति असम से बिहार आए और यहां अप
Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले में एक पान की दुकान ने अपनी खास पहचान बनाई है। बरहीमा मोड़ पर स्थित VIP Paan Bhandar की सालाना कमाई 36 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इस दुकान को चलाने वाले व्यक्ति असम से बिहार आए और यहां अपना यह व्यवसाय शुरू किया।
यह दुकान पिछले 22 सालों से अपनी साख बनाए हुए है। यहां सिर्फ गोपालगंज के लोग ही नहीं, बल्कि सीवान, सारण और बेतिया जैसे पड़ोसी जिलों से भी ग्राहक आते हैं। दुकान की खासियत यहां मिलने वाले अलग-अलग तरह के पान हैं, जिनकी कीमत 20 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है।
इन पानों को बनाने में करीब 40 तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें केसर, कस्तूरी, सोने और चांदी का वर्क, चेरी, काजू, किशमिश, गुलकंद, मुलेठी, इलायची और कई तरह की प्राकृतिक जड़ी-बूटियां शामिल हैं।