Vietnam नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, अब गृह राज्यों में भेजे जाएंगे

Maharashtra: वियतनाम के फु कुओक आइलैंड के पास हुए दर्दनाक नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के शव रविवार रात मुंबई पहुंच गए। हो ची मिन्ह सिटी से आए वियतनाम एयरलाइंस के विमान VN979 ने रात 9:19 बजे छत्रपति श

Maharashtra: वियतनाम के फु कुओक आइलैंड के पास हुए दर्दनाक नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के शव रविवार रात मुंबई पहुंच गए। हो ची मिन्ह सिटी से आए वियतनाम एयरलाइंस के विमान VN979 ने रात 9:19 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। इन शवों को अब उनके गृह राज्यों में भेजा जाएगा।

यह हादसा 11 जुलाई 2026 को हुआ था जब 36 लोगों से भरी एक टूरिस्ट स्पीडबोट हों मे रुत नगोई आइलैंड के पास पलट गई थी। नाव पर 32 भारतीय पर्यटक और 4 वियतनामी क्रू मेंबर्स सवार थे। इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जिनमें 10 लोग तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के रहने वाले थे। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

हादसे के बाद बचाव कार्य चला जिसमें 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से 16 भारतीय पर्यटक वापस भारत लौट आए हैं। हालांकि, एक सर्वाइवर गेले किशोर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें फेफड़ों में गंभीर चोट, शॉक और ब्रेन ब्लीडिंग की वजह से हो ची मिन्ह सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारतीय दूतावास और वियतनाम सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया में तालमेल बिठाया। वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने स्पीडबोट के कप्तान नगुयेन होंग हाई को सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में ले लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस दुखद घटना पर शोक जताया और पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया। 14 जुलाई को मुंबई से छह अलग-अलग घरेलू उड़ानों के जरिए शवों को हैदराबाद, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में भेजा जाएगा।