Vietnam में नाव हादसा, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 21 लोग बचाए गए

World : वियतनाम के दक्षिणी हिस्से में एक दर्दनाक नाव हादसा हुआ है जिसमें 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई। यह हादसा शनिवार, 11 जुलाई 2026 को हुआ जब पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। हादसे के बाद मौके पर बचाव कार्

World : वियतनाम के दक्षिणी हिस्से में एक दर्दनाक नाव हादसा हुआ है जिसमें 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई। यह हादसा शनिवार, 11 जुलाई 2026 को हुआ जब पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। हादसे के बाद मौके पर बचाव कार्य चलाया गया और 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह घटना फु क्वोक के पास स्थित Hon May Rut द्वीप के करीब हुई। Ocean Pear Island Company की यह स्पीडबोट Hon May Rut द्वीप से An Thoi पोर्ट की तरफ जा रही थी। तट से करीब 400 मीटर की दूरी पर अचानक नाव पलट गई। नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर शामिल थे। मरने वालों में 13 पुरुष और 2 महिलाएं हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक समुद्र में तेज हवाएं चल रही थीं और लहरें बहुत ऊंची थीं, जिसकी वजह से नाव पलट गई। कई यात्री नाव के अंदर ही फंस गए थे, जिससे उन्हें बाहर निकालने में काफी मुश्किल आई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद अन्य पर्यटक नावों ने बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद बॉर्डर गार्ड, नेवी और कोस्ट गार्ड की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी 36 लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पांस कंट्रोल रूम बनाए हैं। स्थानीय प्रशासन और फु क्वोक स्पेशल इकोनॉमिक जोन के अधिकारी हादसे के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।