Venezuela में भूकंप का कहर, अब तक 4,118 लोगों की मौत, 16 हजार से ज्यादा घायल

World : वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4,118 हो गई है और हजारों लोग घायल हुए हैं। कई परिवार अब भी अपने लापता रिश्तेदारों की खबर का इंतजार कर रहे हैं, जबकि राहत कार्य

World : वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4,118 हो गई है और हजारों लोग घायल हुए हैं। कई परिवार अब भी अपने लापता रिश्तेदारों की खबर का इंतजार कर रहे हैं, जबकि राहत कार्य तेजी से जारी हैं।

वेनेजुएला के संसद प्रमुख Jorge Rodriguez ने टेलीग्राम और X के जरिए बताया कि इस आपदा में 16,740 लोग घायल हुए हैं। Acting President Delcy Rodríguez ने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है और अंतरराष्ट्रीय मदद के लिए आभार जताया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने प्रभावित 13 लाख लोगों की मदद के लिए करीब 300 मिलियन डॉलर की अपील की है।

राहत कार्यों में वेनेजुएला की सेना, पुलिस और दमकल विभाग के 30,000 से ज्यादा जवान जुटे हुए हैं। इनके साथ 29,843 वॉलंटियर्स और 3,454 अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू वर्कर्स भी मदद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान तटीय राज्य La Guaira में हुआ है, जहां मोबाइल किचन और फील्ड हॉस्पिटल बनाए गए हैं।

विवरण आंकड़े
कुल मौतें 4,118
कुल घायल 16,740
बचाए गए लोग 6,462
बेघर हुए लोग 17,907
कुल क्षतिग्रस्त इमारतें 856
पूरी तरह गिरी इमारतें 190
अस्थाई कैंपों में रह रहे लोग 17,266
कुल आफ्टरशॉक्स (झटके) 1,171

प्रशासन ने अब तक 86,794 परिवारों को सहायता पहुंचाई है और 9,766 मीट्रिक टन भोजन के साथ 13.9 मिलियन लीटर पानी बांटा गया है। करीब 29,966 मरीजों का इलाज किया गया है। 10 जुलाई 2026 को राजधानी Caracas में 3.0 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया, जिससे लोग डर गए और इमारतों को खाली कराया गया। UN के मुताबिक, घर और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की कीमत करीब 37 बिलियन डॉलर है।