Varanasi एयरपोर्ट के रनवे में खराबी, 3 फ्लाइट डायवर्ट; यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Varanasi: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को अचानक रनवे में खराबी आ गई। इस वजह से एयरपोर्ट के मुख्य रनवे को करीब दो घंटे के लिए बंद करना पड़ा ताकि मरम्मत का काम पूरा किया जा सके। इस अच

Varanasi: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को अचानक रनवे में खराबी आ गई। इस वजह से एयरपोर्ट के मुख्य रनवे को करीब दो घंटे के लिए बंद करना पड़ा ताकि मरम्मत का काम पूरा किया जा सके। इस अचानक हुई खराबी के कारण हवाई सेवाओं में बड़ा व्यवधान आया और कई यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

रनवे बंद होने की वजह से तीन उड़ानों को दूसरे शहरों की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से आने वाली एक फ्लाइट को अयोध्या भेजा गया, जबकि अहमदाबाद की उड़ान अयोध्या और नवी मुंबई की उड़ान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद से आने वाली एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा और दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट की टाइमिंग में देरी हुई। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ही एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य हो सकी।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एयरपोर्ट पर विस्तार का काम चल रहा है। यहां रनवे को बड़ा किया जा रहा है और एक नया टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है, जिसे 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट में NH-31 के नीचे एक अंडरपास भी बनाया जा रहा है, हालांकि भूजल स्तर की समस्या की वजह से इसके डिजाइन में बदलाव करना पड़ा था।

वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 9 अगस्त को इन विकास कार्यों का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को काम की क्वालिटी बनाए रखते हुए इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। वहीं एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने पहले ही जानकारी दी थी कि विस्तार कार्य की वजह से 9 फरवरी 2026 से अक्टूबर 2026 तक रात के समय उड़ानें नहीं चलेंगी।