Vaishali में DM वर्षा सिंह ने पेश की मिसाल, लगातार 7वें शनिवार ई-रिक्शा से पहुंचीं ऑफिस

Vaishali: वैशाली की जिला मजिस्ट्रेट (DM) वर्षा सिंह इन दिनों अपने एक खास अंदाज के लिए चर्चा में हैं। वह पर्यावरण बचाने और ईंधन की खपत कम करने के लिए हर शनिवार को ई-रिक्शा से अपने दफ्तर पहुंच रही हैं। 29 जून 2026 को वह लग

Vaishali: वैशाली की जिला मजिस्ट्रेट (DM) वर्षा सिंह इन दिनों अपने एक खास अंदाज के लिए चर्चा में हैं। वह पर्यावरण बचाने और ईंधन की खपत कम करने के लिए हर शनिवार को ई-रिक्शा से अपने दफ्तर पहुंच रही हैं। 29 जून 2026 को वह लगातार सातवें शनिवार को ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर ऑफिस पहुंचीं, जिसे लोग ‘नो फ्यूल डे’ के तौर पर देख रहे हैं।

इस मुहिम की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अपील के बाद हुई थी। मुख्यमंत्री ने 16 मई 2026 को ‘नो व्हीकल डे’ का आह्वान किया था। इसका मुख्य कारण मिडिल ईस्ट के भू-राजनीतिक हालात की वजह से वैश्विक स्तर पर गैस और पेट्रोलियम की सप्लाई में आने वाली संभावित दिक्कतें थीं। सरकार चाहती है कि डीजल और पेट्रोल की बचत की जाए ताकि भविष्य में किसी संकट से बचा जा सके।

DM वर्षा सिंह के साथ इस अभियान में ADM संजय कुमार, DDC कुंदन कुमार और SDO रामबाबू बैठा जैसे अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। DM ने वैशाली के आम लोगों से भी अपील की है कि वे सरकार की इस बात को मानें और हफ्ते में एक दिन ई-रिक्शा, साइकिल या पैदल चलकर ऑफिस जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी हर शनिवार को ईंधन बचाकर दफ्तर आएंगे और कारपूलिंग या पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देंगे।

इसके अलावा DM ने आम जनता को सुझाव दिया कि वे ईंधन की खपत कम करें और पीएम सूर्य योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाएं। साथ ही उन्होंने PNG गैस कनेक्शन और अन्य स्वच्छ ऊर्जा के संसाधनों को अपनाने पर जोर दिया ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और ईंधन की निर्भरता कम हो सके।