Lucknow में प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने वाली उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, चला रही थी सेक्स रैकेट

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पुलिस और खुफिया ब्यूरो (IB) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ओमेक्स आर2 बिल्डिंग में छापेमारी कर उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया है। य

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पुलिस और खुफिया ब्यूरो (IB) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ओमेक्स आर2 बिल्डिंग में छापेमारी कर उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया है। यह महिला पिछले एक साल से पुलिस की पकड़ से बाहर थी और अपनी पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले रही थी।

लोला पर आरोप है कि वह नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं को अवैध तरीके से लखनऊ लाती थी और यहां सेक्स रैकेट चलाती थी। अपनी उम्र छिपाने के लिए 49 साल की लोला ने करीब सात बार प्लास्टिक सर्जरी कराई ताकि वह 29 साल की दिख सके। उसने अपने चेहरे, होंठ और निजी अंगों तक की सर्जरी कराई थी। पुलिस से बचने के लिए उसने फर्जी विवाह प्रमाण पत्र के जरिए आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा लिए थे, जिसमें उसने अपने एक ग्राहक को ही अपना पति दिखाया था।

इस पूरे मामले में गोमतीनगर के पत्रकारपुरम स्थित मिनर्वा क्लीनिक के प्लास्टिक सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता की भूमिका की भी जांच हो रही है। आरोप है कि उन्होंने ही विदेशी महिलाओं को ‘भारतीय रूप’ देने के लिए सर्जरी की थी। इस रैकेट का खुलासा जून 2025 में हुआ था जब पुलिस ने दो अन्य विदेशी महिलाओं, होलिडा और नीलोफर को पकड़ा था, जिसके बाद से लोला फरार थी।

गोसाईगंज के एसीपी ऋषभ यादव ने बताया कि लोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उससे मिली जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोला के खिलाफ उज्बेकिस्तान में भी लुकआउट नोटिस जारी था। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की तलाश कर रही है।