USA में मोबाइल लूटने के चक्कर में छात्र की हत्या, कुवैत का रहने वाला था पीड़ित

World: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के चार्लोट शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मोबाइल फोन लूटने की कोशिश में 27 साल के कुवैती छात्र Saeed Ali Al Tabtabai की जान ले ली गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरो

World: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के चार्लोट शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मोबाइल फोन लूटने की कोशिश में 27 साल के कुवैती छात्र Saeed Ali Al Tabtabai की जान ले ली गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

घटना 10 जून की है जब Saeed Ali Al Tabtabai अपनी कार के अंदर मृत पाए गए थे। उनके शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे। Charlotte-Mecklenburg Police Department (CMPD) की जांच में पता चला कि हमलावर ने छात्र का मोबाइल फोन छीनने के लिए उन पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में 51 साल के David Layevette Lawrence को गिरफ्तार किया है, जिस पर हत्या और खतरनाक हथियार से लूटपाट का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी और रिंग कैमरा फुटेज की मदद से पूरी घटना का पता लगाया। फुटेज में दिखा कि पीड़ित सुबह करीब 3:50 बजे आरोपी Lawrence को एक होटल से पिकअप कर अपनी कार में बैठाता है। इसके बाद दोनों एक गैस स्टेशन रुके और फिर उस जगह पहुंचे जहां छात्र की लाश मिली। सुबह करीब 4:41 बजे कार का अलार्म बजा और एक व्यक्ति को वहां से भागते हुए देखा गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी Lawrence सुबह 8:44 बजे वापस होटल पहुंचा, उसके कपड़े खून से सने थे और हाथ पर तौलिया लिपटा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात के बाद पीड़ित का फोन भी चुरा लिया था, जो अब तक बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आरोपी को Mecklenburg County जेल में रखा गया है और उसकी कोर्ट पेशी 19 जून को तय की गई थी।