Mumbai Metro की सफाई और सुरक्षा देख हैरान हुई अमेरिकी महिला, बोलीं- अमेरिका को भारत से सीखना चाहिए

Maharashtra: मुंबई मेट्रो की सुविधाओं ने एक विदेशी पर्यटक का दिल जीत लिया है। अमेरिका की रहने वाली लिज़ नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने मुंबई मेट्रो की तारीफ में एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Maharashtra: मुंबई मेट्रो की सुविधाओं ने एक विदेशी पर्यटक का दिल जीत लिया है। अमेरिका की रहने वाली लिज़ नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने मुंबई मेट्रो की तारीफ में एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लिज़ ने मेट्रो की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को देखकर यह कहा कि अमेरिका को भारत से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

लिज़ ने अपने अनुभव को न्यूयॉर्क सिटी सबवे से तुलना करते हुए बताया कि मुंबई मेट्रो वहां के मुकाबले कहीं ज्यादा साफ है। उन्होंने मेट्रो के किफायती किराए, जिसमें एक टिकट की कीमत 20 रुपये है, एयर कंडीशनिंग और महिलाओं के लिए अलग डिब्बों की विशेष सुविधा की सराहना की।

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने पहले भी यात्रियों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है। मई 2025 में आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन पर पानी रिसने की घटना के बाद MMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी भिडे ने साफ किया था कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और सभी स्टैंडर्ड नियमों का पालन किया जा रहा है। साथ ही, मेट्रो परिसर में सफाई बनाए रखने के लिए सख्त नियम और जुर्माने का प्रावधान भी है।

दूसरी तरफ, न्यूयॉर्क सिटी सबवे की हालत काफी खराब रही है। मार्च 2025 में अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन पी. डफी ने वहां की गंदगी और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं, जैसे हिंसक अपराध और बेघर लोगों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई थी। इससे पहले फरवरी 2020 की एक ऑडिट रिपोर्ट में भी न्यूयॉर्क सबवे की सफाई को बेहद खराब बताया गया था।