US Tourist Visa के लिए लंबा इंतजार, Mumbai और Hyderabad में वेटिंग टाइम बढ़कर 9.5 महीने हुआ
World: अगर आप अमेरिका जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। US State Department के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत के कई शहरों में टूरिस्ट वीजा के लिए अपॉइंटमेंट मिलने में अब काफी समय लग रहा है। खासकर मुंबई
World: अगर आप अमेरिका जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। US State Department के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत के कई शहरों में टूरिस्ट वीजा के लिए अपॉइंटमेंट मिलने में अब काफी समय लग रहा है। खासकर मुंबई और हैदराबाद में यह इंतजार अब 9.5 महीने तक पहुंच गया है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अमेरिकी दूतावास के 18 जून 2026 के डेटा के अनुसार, B-1/B-2 विजिटर वीजा के लिए वेटिंग टाइम में भारी बढ़ोतरी हुई है। भारत के ज्यादातर बड़े शहरों में यह समय पहले के मुकाबले करीब दो महीने या 36% तक बढ़ गया है। दिल्ली में अब वीजा इंटरव्यू के लिए औसतन 7.5 महीने का इंतजार करना होगा, जबकि चेन्नई में यह समय 5.5 महीने है। हालांकि, कोलकाता एकमात्र ऐसा शहर है जहां वेटिंग टाइम 4.5 महीने से घटकर 4 महीने रह गया है।
| शहर | वीजा टाइप | औसत वेटिंग टाइम |
|---|---|---|
| मुंबई | B-1/B-2 | 9.5 महीने |
| हैदराबाद | B-1/B-2 | 9.5 महीने |
| नई दिल्ली | B-1/B-2 | 7.5 महीने |
| चेन्नई | B-1/B-2 | 5.5 महीने |
| कोलकाता | B-1/B-2 | 4 महीने |
| हैदराबाद/मुंबई (स्टूडेंट) | F, M, J | 1.5 महीने |
राहत की बात यह है कि स्टूडेंट वीजा (F, M, J) और काम के लिए जाने वाले (H-1B, L-1) लोगों को इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुंबई और हैदराबाद में स्टूडेंट वीजा के लिए करीब 1.5 महीने का समय लग रहा है। इसके अलावा, जो लोग इंटरव्यू छूट (dropbox) के लिए पात्र हैं, उनका काम 2 से 6 हफ्ते में पूरा हो सकता है। ड्रॉपबॉक्स के लिए जरूरी है कि आपका पिछला वीजा उसी कैटेगरी का हो और वह पिछले 48 महीनों के भीतर वैध रहा हो।
अमेरिकी सरकार एक पायलट प्रोग्राम भी शुरू करने जा रही है जो 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत कुछ चुनिंदा दूतावासों में आवेदन करने वाले लोग 185 डॉलर की फीस के अलावा 750 डॉलर अतिरिक्त देकर 10 वर्किंग डेज के भीतर इंटरव्यू अपॉइंटमेंट पा सकेंगे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि भारत के कौन से शहर इस प्रोग्राम में शामिल होंगे। साथ ही, 25 मई 2026 से काउंसलर एक्सचेंज रेट को भी बदलकर 1 डॉलर के लिए 98 रुपये कर दिया गया है।