Iran पर अमेरिका के हवाई हमले, Semnan एयरपोर्ट हुआ निशाना; कई शहरों में धमाकों की गूंज
World : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें Semnan एयरपोर्ट भी शामिल था। इस हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी दे
World : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें Semnan एयरपोर्ट भी शामिल था। इस हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
ईरान के सरकारी मीडिया और सेमनान प्रांत के सुरक्षा अधिकारी Mahmoud Ghodrati ने बताया कि एक मिसाइल ने Semnan एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को निशाना बनाया। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और पास की रिहायशी बस्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा।
US Central Command के मुताबिक, ये हमले राष्ट्रपति Donald Trump के निर्देश पर किए गए। अमेरिका ने ईरान के कमांड सेंटर्स, एयर डिफेंस साइट्स, मिसाइल और ड्रोन सुविधाओं के साथ-साथ तटीय निगरानी केंद्रों को निशाना बनाया।
इस तनाव की शुरुआत तब हुई जब 15 जुलाई को ईरान के एक बैरक पर हुए अमेरिकी हमले में सात सैन्य कर्मियों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में ईरान की Revolutionary Guards (IRGC) ने ‘ऑपरेशन नसर 2’ के आठवें चरण की शुरुआत की। ईरान ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं और कामिकाज़े ड्रोन का इस्तेमाल किया है।
ईरान के पलटवार का असर केवल अमेरिका तक सीमित नहीं रहा। बहरीन और कुवैत में भी ईरानी ड्रोन देखे गए, जिसके बाद वहां हवाई हमले के सायरन बजने लगे। वहीं ईरान के अंदर बंदर अब्बास, अहवाज़ और चाबहार जैसे इलाकों में भी जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।