Iran के Bushehr शहर पर अमेरिका के फिर हमले, कई सैन्य कर्मी मारे गए

World : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब और बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक शहर Bushehr पर एक बार फिर हमले किए हैं। इन हमलों में कई सैन्य ठिकाने निशाने पर रहे और ईरान के सैन्य कर्मी मारे गए हैं। ईरानी सरकारी मीडिया

World : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब और बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक शहर Bushehr पर एक बार फिर हमले किए हैं। इन हमलों में कई सैन्य ठिकाने निशाने पर रहे और ईरान के सैन्य कर्मी मारे गए हैं।

ईरानी सरकारी मीडिया IRNA और Tasnim के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 को अमेरिका ने Bushehr में तीन जगहों पर हमला किया। इससे पहले 14 जुलाई को भी शहर के चार अलग-अलग पॉइंट्स को निशाना बनाया गया था। Bushehr शहर खाड़ी के किनारे बसा एक बहुत जरूरी तटीय शहर है।

Bushehr के गवर्नर मोहम्मद मोज़ाफ़री ने पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने शहर के तीन इलाकों पर हमला किया। वहीं ईरान की सेना ने बताया कि Iranshahr के पास हुए एक मिसाइल हमले में सात सैन्य कर्मियों की मौत हो गई है। इन ताजा हमलों में पूरे ईरान में करीब 260 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ईरान ने इन हमलों का कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है।

दूसरी तरफ, अमेरिका की Central Command (CENTCOM) ने इन हमलों की बात स्वीकार की है। CENTCOM ने कहा कि उन्होंने ईरान के दर्जनों सैन्य ठिकानों पर हमले किए ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में व्यापारिक जहाजों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो अगले हफ्ते ईरान के पावर प्लांट और पुलों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने पहले ही चेतावनी दी थी कि Bushehr परमाणु संयंत्र के पास हमलों से परमाणु सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि परमाणु रिएक्टर को कोई सीधा नुकसान नहीं पहुंचा है। तनाव इतना बढ़ गया है कि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकाबंदी फिर से लागू कर दी है, जबकि जॉर्डन ने ईरान की ओर से दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है।