Iraq से पूरी तरह हट जाएगी US सेना, 30 सितंबर तक खत्म होगा 23 साल पुराना सैन्य मिशन

World : अमेरिका जल्द ही इराक से अपनी पूरी सेना वापस बुला लेगा। इराकी प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने बताया है कि 30 सितंबर तक अमेरिकी सेना वहां से पूरी तरह निकल जाएगी। इस फैसले के साथ ही इराक में पिछले 23 सालों से चल रहा अम

World : अमेरिका जल्द ही इराक से अपनी पूरी सेना वापस बुला लेगा। इराकी प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने बताया है कि 30 सितंबर तक अमेरिकी सेना वहां से पूरी तरह निकल जाएगी। इस फैसले के साथ ही इराक में पिछले 23 सालों से चल रहा अमेरिका का सैन्य अभियान खत्म हो जाएगा।

यह घोषणा वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इराकी प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी की मुलाकात के दौरान की गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया कि अब इराक में अमेरिकी सेना की मौजूदगी जरूरी नहीं है, हालांकि जरूरत पड़ने पर अमेरिका मदद के लिए तैयार रहेगा। पेंटागन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह कदम 2024 में तय किए गए ट्रांजिशन प्लान का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी, जो मई 2026 में सत्ता में आए, अब ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों को निशस्त्र करने की कोशिश कर रहे हैं। सेना की वापसी के बाद अब अमेरिका और इराक का रिश्ता सैन्य सहयोग के बजाय आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र पर केंद्रित होगा।

इराकी प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मुख्य मकसद इराक के तेल, गैस और बिजली सेक्टर में अमेरिकी निवेश लाना है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस बात में दिलचस्पी दिखाई है और कहा है कि दोनों देशों के बीच कई बड़े सौदे होंगे जिससे रोजगार बढ़ेंगे। चर्चा है कि इराक, शेवरॉन (Chevron), टीआई कैपिटल और कतर की यूसीसी (UCC) मिलकर एक बड़ा तेल पाइपलाइन प्रोजेक्ट बनाएंगे, जिससे रोजाना 20 लाख बैरल तेल की ढुलाई हो सकेगी।