US और Iran के बीच युद्ध जैसा माहौल, Strait of Hormuz बंद होने से दुनिया भर में बढ़ सकता है तेल का दाम
World : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान पर ताजा हमले किए हैं, जिसके जवाब में ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, Strait of Hormuz को बंद करने का ऐलान क
World : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान पर ताजा हमले किए हैं, जिसके जवाब में ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, Strait of Hormuz को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस तनाव का असर अब आसपास के देशों UAE, बहरीन और कतर में भी दिखने लगा है, जहां सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए हैं।
यह पूरा विवाद तब बढ़ा जब ईरान की Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने Cyprus के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज M/V GFS Galaxy पर हमला किया। इस हमले में जहाज के इंजन रूम को काफी नुकसान पहुंचा और एक क्रू मेंबर लापता हो गया। इसके जवाब में अमेरिका ने 11 और 12 जुलाई 2026 को ईरान पर तीसरे दौर के हमले किए। अमेरिकी रक्षा सचिव Pete Hegseth ने साफ कहा कि ईरान ने गलत चुनाव किया और अब उन्हें इसका खामियाना भुगतना होगा।
ईरान ने चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका इस क्षेत्र में दखल देना बंद नहीं करेगा, Strait of Hormuz बंद रहेगा। ईरान ने यह भी कहा है कि अब इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से फीस ली जाएगी। वहीं, UAE में मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। अबू धाबी और दुबई के रिहायशी इलाकों में मलबा गिरने से आग लगने और नुकसान की खबरें आई हैं। कतर और बहरीन ने भी अपने नागरिकों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी थी।
इस तनाव का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार और शिपिंग पर पड़ सकता है, क्योंकि दुनिया का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से तेल की सप्लाई करता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मौजूदा युद्धविराम अब खत्म हो चुका है, हालांकि बातचीत के रास्ते खुले रहेंगे। अमेरिका की मांग है कि ईरान इस समुद्री रास्ते को सबके लिए तुरंत खोले और कमर्शियल जहाजों पर हमले बंद करे। फिलहाल ओमान और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं ताकि मामला शांत हो सके।