US और Iran के बीच तनाव में थोड़ी कमी, 13 दिनों बाद हवाई हमलों पर लगा ब्रेक

World : अमेरिका ने ईरान के अंदर अपनी भारी हवाई सैन्य कार्रवाई को कुछ समय के लिए रोक दिया है। पिछले 13 दिनों से लगातार हो रहे भीषण हवाई हमलों के बाद अब शांति दिखने लगी है। हालांकि व्हाइट हाउस ने इसे स्थायी युद्धविराम नहीं

World : अमेरिका ने ईरान के अंदर अपनी भारी हवाई सैन्य कार्रवाई को कुछ समय के लिए रोक दिया है। पिछले 13 दिनों से लगातार हो रहे भीषण हवाई हमलों के बाद अब शांति दिखने लगी है। हालांकि व्हाइट हाउस ने इसे स्थायी युद्धविराम नहीं कहा है, लेकिन फिलहाल आसमान से होने वाली बमबारी बंद कर दी गई है।

यह रोक शुक्रवार 25 जुलाई 2026 से लागू हुई। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमानपुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि ईरान में रात शांतिपूर्ण रही और कोई नया हमला नहीं हुआ। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह बातचीत के जरिए मामला सुलझाना चाहते हैं, लेकिन साथ ही यह भी साफ किया कि अगर कूटनीतिक बातचीत नाकाम रही तो अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है।

हवाई हमले रुकने के बावजूद समुद्र में सख्ती जारी है। US Central Command (CENTCOM) ने साफ किया है कि ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी पूरी तरह लागू है। 25 जुलाई तक अमेरिकी सेना ने नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश करने वाले 12 जहाजों का रास्ता बदला, दो जहाजों को निष्क्रिय किया और दो अन्य की जांच की।

इस बीच ओमान की मध्यस्थता में ईरान के साथ बातचीत चल रही है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को दोबारा खोला जा सके। ओमान के अधिकारी इस सिलसिले में शुक्रवार को तेहरान पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ तनाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि अगर ब्रिटेन और खाड़ी देश अमेरिका का साथ देंगे, तो वे भी उनके निशाने पर होंगे।

क्षेत्रीय अस्थिरता का असर अन्य देशों पर भी दिख रहा है। यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। वहीं ईरान ने दावा किया कि उसने बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए, जबकि जॉर्डन की सेना ने इन मिसाइलों को बीच में ही रोकने की बात कही है।