UAE में अमेरिकी दूतावास और काउंसिल बंद, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ी जंग से बढ़ा खतरा

World : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अमेरिका ने अपने दूतावास और काउंसिल के कामकाज रोक दिए हैं। अबू धाबी और दुबई में स्थित अमेरिकी मिशनों ने सुरक्षा कारणों से अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। यह

World : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अमेरिका ने अपने दूतावास और काउंसिल के कामकाज रोक दिए हैं। अबू धाबी और दुबई में स्थित अमेरिकी मिशनों ने सुरक्षा कारणों से अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। यह फैसला क्षेत्र में अचानक बढ़ी सैन्य हलचल और सुरक्षा संकट को देखते हुए लिया गया है।

अमेरिकी दूतावास ने बताया कि 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक सभी काउंसलर अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए हैं। इससे पहले 5 जुलाई 2026 से ही रूटीन वीजा सेवाएं बंद थीं, जिन्हें दोबारा शुरू करने की कोई तारीख नहीं बताई गई है। अमेरिका ने अपने गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को UAE छोड़ने का आदेश दिया है, जिसकी वजह से वहां अब केवल सीमित सहायता ही मिल पाएगी।

इस पूरे संकट की मुख्य वजह ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुई नई सैन्य भिड़ंत है। 13 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम (ceasefire) खत्म होने का ऐलान किया। इसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कंटेनर शिप पर हमले के जवाब में अमेरिका ने ईरान पर सैन्य हमले किए। पलटवार में ईरान ने कतर, UAE और जॉर्डन को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं।

सुरक्षा को देखते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने UAE के लिए ‘लेवल 3’ की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रा पर पुनर्विचार करने की सलाह दी गई है। वहीं, US सेंट्रल कमांड ने 14 जुलाई 2026 से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री आवाजाही की नाकाबंदी फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। FAA ने भी मिडिल ईस्ट में उड़ान भरने वाले अमेरिकी एयरलाइंस और कमर्शियल ऑपरेटरों को सावधानी बरतने को कहा है।