UPTET परीक्षार्थियों को राहत, लखनऊ-गोरखपुर के बीच 2 से 4 जुलाई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने परीक्षार्थियों की भीड़ और सुविधा को देखते हुए लखनऊ और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन चला
UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने परीक्षार्थियों की भीड़ और सुविधा को देखते हुए लखनऊ और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक संचालित होगी ताकि छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित यह लिखित परीक्षा गुरुवार, 2 जुलाई से शुरू हो रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने इस दौरान गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर के बीच एक जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में कुल 12 कोच होंगे, जिनमें 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी या शयनयान श्रेणी के कोच और 2 SLR कोच शामिल रहेंगे।
| ट्रेन संख्या | कहाँ से कहाँ तक | प्रस्थान समय | पहुंचने का समय |
|---|---|---|---|
| 05031 | गोरखपुर से लखनऊ जंक्शन | शाम 6:30 बजे | अगले दिन रात 12:35 बजे |
| 05032 | लखनऊ जंक्शन से गोरखपुर | रात 1:30 बजे | सुबह 7:30 बजे |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पूरी तरह बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा है कि परिवहन, आवास और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण किसी भी उम्मीदवार को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जिला प्रशासन को रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है।
इस बार UPTET 2026 की परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कुल 19,94,661 पंजीकृत परीक्षार्थी इसमें हिस्सा लेंगे। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर AI CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो सीधे कंट्रोल कमांड रूम से जुड़े होंगे। सुरक्षा के लिए केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू रहेगी और भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।