UPTET अभ्यर्थियों के लिए गोरखपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन आज से, 4 जुलाई तक चलेगी अनारक्षित सेवा

UP: UPTET 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। गोरखपुर और लखनऊ के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। ये ट्रेनें 2

UP: UPTET 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। गोरखपुर और लखनऊ के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। ये ट्रेनें 2 जुलाई से 4 जुलाई तक रोजाना चलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।

North Eastern Railway के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने इस ट्रेन सेवा और शेड्यूल की पुष्टि की है। इन स्पेशल ट्रेनों में कुल 12 कोच होंगे, जिनमें 10 जनरल सेकंड क्लास या स्लीपर कोच और 2 SLR कोच शामिल हैं। ये ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित हैं, जिससे अभ्यर्थियों को टिकट की समस्या नहीं होगी।

ट्रेन का पूरा शेड्यूल और समय

ट्रेन नंबर रूट प्रस्थान समय पहुंचने का समय
05031 गोरखपुर से लखनऊ जंक्शन शाम 6:30 बजे रात 12:35 बजे (अगले दिन)
05032 लखनऊ जंक्शन से गोरखपुर रात 1:30 बजे सुबह 7:30 बजे

ट्रेन नंबर 05031 (गोरखपुर से लखनऊ) के ठहराव: खलीलाबाद (शाम 7:12), बस्ती (शाम 7:39), बाबनार (रात 8:22), मनकापुर (रात 9:00), गोंडा (रात 10:02), कॉलोनीगंज (रात 10:35), बाराबंकी (रात 11:30) और बादशाहनगर (रात 12:04)।

ट्रेन नंबर 05032 (लखनऊ से गोरखपुर) के ठहराव: बादशाहनगर (रात 2:02), बाराबंकी (रात 2:46), कॉलोनीगंज (रात 3:17), गोंडा (सुबह 4:02), मनकापुर (सुबह 4:34), बाबनार (सुबह 5:15), बस्ती (सुबह 5:50) और खलीलाबाद (सुबह 6:20)।