Lucknow में लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, UPSSSC कार्यालय पहुंचे 20 जिलों के युवा; राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Lucknow: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। ये युवा UPSSSC के पिकअप भवन स्थित कार्यालय पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर अपना गुस्स

Lucknow: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। ये युवा UPSSSC के पिकअप भवन स्थित कार्यालय पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में साफ तौर पर लिखा गया कि साल 2016 से पुस्तकालयाध्यक्ष पदों पर कोई भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इन पदों पर नियुक्तियां नहीं करना चाहती, तो इन्हें समाप्त घोषित कर दिया जाए, वरना रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती शुरू की जाए।

जानकारी के मुताबिक, UPSSSC ने साल 2016 में विज्ञापन संख्या 22-परीक्षा/2016 के जरिए लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के करीब 69-75 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसकी आवेदन प्रक्रिया 2016 के अंत तक पूरी हो गई थी और अक्टूबर 2020 में लिखित परीक्षा का परिणाम भी आया, जिसके बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए योग्य माना गया। लेकिन इसके बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।

सिर्फ 2016 ही नहीं, बल्कि अन्य भर्तियों में भी देरी देखी जा रही है। 11 दिसंबर 2024 को जारी 648 पदों की एक अन्य लाइब्रेरियन भर्ती की परीक्षा 25 जुलाई 2025 को हुई थी। इसका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तो पूरा हो चुका है, लेकिन अभ्यर्थी अभी भी अपने अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस वजह से प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों के अभ्यर्थी अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं।