Lucknow में UPSSSC अभ्यर्थियों का हंगामा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास का घेराव

Lucknow: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। भर्ती के अंतिम परिणाम में हो रही देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने सुबह 9 बजे उपमु

Lucknow: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। भर्ती के अंतिम परिणाम में हो रही देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने सुबह 9 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास का घेराव किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए युवाओं ने आवास के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगें रखीं।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से ग्राम पंचायत अधिकारी के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू हुए तीन साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं हुआ है। युवाओं में इस देरी को लेकर काफी नाराजगी है, जिसके चलते उन्होंने अब सीधे सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है।

गौरतलब है कि यह विरोध प्रदर्शन पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले जून 2026 में भी UPSSSC कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। उस समय PET-2022 पर आधारित 1468 पदों वाली ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लंबित परिणामों का मुद्दा उठाया गया था। अभ्यर्थियों का मानना है कि समय पर रिजल्ट न आने से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।