UPSSSC स्नातक स्तर की मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को, आयोग ने जारी किया एग्जाम सिटी स्लिप

UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) की मुख्य परीक्षा की तारीख तय कर दी है। यह परीक्षा 23 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) की मुख्य परीक्षा की तारीख तय कर दी है। यह परीक्षा 23 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 14 अगस्त को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी है।

जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा जिला और शहर देख सकते हैं। ध्यान रहे कि एग्जाम सिटी की जानकारी देखने के लिए उम्मीदवारों को पहले निर्धारित मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। आयोग ने साफ किया है कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। असली एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और जरूरी निर्देश होंगे, वह बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2,285 स्नातक स्तरीय पदों को भरा जाना है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 के तहत की जा रही है। केवल वही उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठ सकते हैं जिनके पास UPSSSC PET 2025 का पॉजिटिव स्कोर कार्ड था।

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें केवल 100 नंबर की लिखित मुख्य परीक्षा होगी और उसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का नियम भी लागू है, जिसमें हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।