UP के 6 शहरों में भूखंडों की ई-नीलामी, लखनऊ IT सिटी में कमर्शियल प्लॉट आवासीय दर से भी मिलेंगे सस्ते
UP: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) लखनऊ की आईटी और एआई सिटी समेत राज्य के छह शहरों में प्लॉट की ई-नीलामी करने जा रहा है। इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए लोग 29 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। खास बात यह है
UP: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) लखनऊ की आईटी और एआई सिटी समेत राज्य के छह शहरों में प्लॉट की ई-नीलामी करने जा रहा है। इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए लोग 29 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। खास बात यह है कि लखनऊ आईटी सिटी में भूखंडों के दाम घटाए गए हैं, जिससे अब यहां कमर्शियल प्लॉट भी आवासीय प्लॉट की तुलना में सस्ते मिल सकेंगे।
संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने जानकारी दी है कि पंजीकरण और टोकन मनी जमा करने की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होकर 29 जून तक चलेगी। इसके बाद 30 जून को ई-नीलामी की जाएगी। मेरठ के लिए जागृति विहार, मंगल पांडे नगर, जागृति विहार एक्सटेंशन, माधवपुरम और शास्त्री नगर जैसी योजनाओं में भी प्लॉट उपलब्ध होंगे। अगर किसी प्लॉट के लिए केवल एक ही बोली आती है, तो उसकी दोबारा नीलामी 22 जुलाई को होगी, जिसके लिए 2 जुलाई से 21 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा।
जो लोग इस नीलामी में भाग लेना चाहते हैं, वे UPAVP के आधिकारिक पोर्टल upavpauction.procure247.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन के बाद टोकन राशि जमा करनी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। नियमों और शर्तों की पूरी जानकारी के लिए परिषद की वेबसाइट www.upavp.in पर जाया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने 6 जून 2026 को लखनऊ की आईटी और वेलनेस सिटी के पहले चरण की जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। शासन ने भूमि अर्जन प्रक्रिया अधिनियम-2013 की धारा-11 लागू कर दी है। अब जिला कलेक्टर की लिखित अनुमति के बिना किसी भी तरह का जमीन का लेन-देन या बिक्री गैरकानूनी माना जाएगा। स्थानीय निवासियों और भू-स्वामियों को इस पर अपनी आपत्ति या सुझाव देने के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है।