Lucknow में उपाध्याय विहसंत सागर का मंगल प्रवेश, काकोरी में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में उपाध्याय रत्न और मेडिटेशन गुरु श्री 108 विहसंत सागर ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। लगभग 1000 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूरी कर जब उपाध्यायश्री लखनऊ पहुंचे, तो जैन समाज के लोगो
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में उपाध्याय रत्न और मेडिटेशन गुरु श्री 108 विहसंत सागर ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। लगभग 1000 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूरी कर जब उपाध्यायश्री लखनऊ पहुंचे, तो जैन समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया और श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस आगमन के साथ ही अब शहर में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री 1008 आदिनाथ भगवान का छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 24 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह पूरा कार्यक्रम लखनऊ के काकोरी स्थित पारसनाथ धाम में संपन्न होगा।
यह महोत्सव पट्टाचार्य श्रीमोनि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम की देखरेख पंचकल्याणक कमेटी कर रही है, जिसके मुख्य संयोजक बृजेश जैन हैं। इस आयोजन में देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
महोत्सव के दौरान मुख्य आकर्षण 21 फीट ऊंची श्री 108 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा होगी और महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए रक्षा मंत्री Rajnath Singh को निमंत्रण भेजा गया है, जबकि निमंत्रण देने के दौरान MLA नीरज बोरा भी मौजूद रहे। फिलहाल महोत्सव की तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं।