UP के 54 शहरों में बारिश का अलर्ट, 27 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून, IMD ने जारी की चेतावनी
Uttar Pradesh: यूपी के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 54 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने क
Uttar Pradesh: यूपी के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 54 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन जलभराव जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक 24 से 27 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होगी। 24 जुलाई को विशेष रूप से यूपी के 54 शहरों में बारिश की उम्मीद है, जिनमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे शहर शामिल हैं। इसके अलावा यूपी की सीमा से सटे पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
Regional Meteorological Centre, Lucknow के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिर से बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 27 जुलाई से राज्य में मानसून दोबारा एक्टिव हो जाएगा, जिसके बाद भारी बारिश का दौर शुरू होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 30 जुलाई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
IMD ने उन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है जहां पानी भरने या लोकल फ्लडिंग का खतरा रहता है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बता दें कि हालिया बारिशों की वजह से यूपी में मानसून की कमी घटकर अब 18% रह गई है, जिससे राज्य अब IMD की ‘नॉर्मल’ कैटेगरी में आ गया है।