UP के 25 शहरों में बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में उमसभरी गर्मी से मिलेगी परेशानी; 2 दिन बाद लौटेगा मानसून

UP : उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD लखनऊ) ने राज्य के 25 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन अगले 48 घंटे तक मानसून

UP : उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD लखनऊ) ने राज्य के 25 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन अगले 48 घंटे तक मानसून की सक्रियता कमजोर रहने की संभावना है।

राज्य में अब तक उम्मीद से काफी कम बारिश हुई है और आंकड़ों के मुताबिक अब तक 44% कम बरसात दर्ज की गई है। इस कमी की वजह से मौसम में बदलाव दिख रहा है और IMD ने 28 जिलों में भारी उमस और गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 26 जिलों में गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है जिससे आम जनता को परेशानी हो सकती है।

राहत की बात यह है कि मानसून पूरी तरह गायब नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बाद मानसून एक बार फिर जोर पकड़ेगा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।