UP के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा; तापमान 44°C पहुंचा
UP: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिला-जुला मिजाज बना हुआ है। जहां एक तरफ प्रयागराज भीषण गर्मी की चपेट में है, वहीं प्रदेश के 27 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभ
UP: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिला-जुला मिजाज बना हुआ है। जहां एक तरफ प्रयागराज भीषण गर्मी की चपेट में है, वहीं प्रदेश के 27 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में राहत है लेकिन पूर्वी और मध्य यूपी में लू का प्रकोप बढ़ गया है।
प्रयागराज में 17 जून को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया। यहां बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया था और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी। वहीं, प्रदेश के 55 जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट रहा है।
मौसम विभाग ने 27 जिलों में विशेष रूप से आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़, एटा, इटावा, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, झांसी, ललितपुर, फतेहपुर, चित्रकूट और वाराणसी शामिल हैं।
आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से 16 से 21 जून के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 18 जून को पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि 19 जून को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मानसून की बात करें तो आमतौर पर यह 18 से 20 जून के आसपास यूपी पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसमें देरी हो रही है। अब जून के आखिरी हफ्ते यानी 27-28 जून तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। IMD ने लोगों को सलाह दी है कि वे भीषण गर्मी से बचने के लिए धूप में कम निकलें और पर्याप्त पानी पीते रहें।