UP में मानसून अभी सक्रिय, लखनऊ, कानपुर समेत 4 शहरों में बारिश का Yellow Alert, जानें अपने जिले का हाल

UP: उत्तर प्रदेश में मानसून अभी पूरी तरह गया नहीं है और इसका असर 10 अगस्त को भी देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। हालांक

UP: उत्तर प्रदेश में मानसून अभी पूरी तरह गया नहीं है और इसका असर 10 अगस्त को भी देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। हालांकि ज्यादातर जिलों के लिए कोई खास चेतावनी नहीं है, लेकिन लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में छिटपुट बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 13 अगस्त के बीच दक्षिणी और मध्य यूपी में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है, जबकि उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहेगी। अगले दो दिनों तक मानसूनी सक्रियता बनी रहेगी, जिसके बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है।

10 अगस्त को प्रदेश के करीब 14 से 15 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। बुंदेलखंड के जिलों में भारी बारिश की संभावना है क्योंकि मानसून अब उत्तर से दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो गया है। ललितपुर और सोनभद्र में लगभग हर जगह बारिश हो सकती है।

शहर बारिश की संभावना (दिन/रात) अलर्ट का प्रकार
लखनऊ दिन में भारी गरज-चमक, रात में हल्की बारिश (55-65%) येलो अलर्ट
कानपुर दिन में भारी गरज-चमक, रात में हल्की बारिश (35-65%) येलो अलर्ट
वाराणसी दिन और रात में गरज-चमक के साथ बारिश (60-65%) येलो अलर्ट
गोरखपुर दिन में छिटपुट गरज-चमक, रात में बारिश (50-70%) येलो अलर्ट

आने वाले दिनों की बात करें तो 11 से 15 अगस्त तक भी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। 11 और 12 अगस्त को आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, औरैया, हमीरपुर, महोबा, बांदा और ललितपुर में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 13 से 15 अगस्त के बीच उत्तर और पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश का दायरा फिर से बढ़ सकता है।